खुशखेड़ा कारोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (KKIA) ने किया भिवाड़ी एसपी का सम्मान

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. खुशखेड़ा कारोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ( KKIA) ने भिवाड़ी के नए एसपी करण शर्मा व रीको यूनिट द्वितीय के सीनियर रीजनल मैनेजर परेश सक्सेना का स्वागत किया। KKIA अध्यक्ष प्रदीप दायमा व अन्य पदाधिकारियों ने सोमवार को एसपी कार्यालय जाकर भिवाड़ी पुलिस जिला अधीक्षक करण शर्मा का गुलदस्ता देकर किया। अध्यक्ष प्रदीप दायमा ने एसपी करण शर्मा को औद्योगिक क्षेत्र में कानून व्यवस्था से संबंधित समस्याओं से अवगत करवाया तथा पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। एसपी करण शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने तथा कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाए रखने का आश्वासन दिया।

रीको यूनिट द्वितीय के एसआरएम का किया स्वागत

इसके अलावा रीको यूनिट द्वितीय के सीनियर रीजनल मैनेजर परेश सक्सेना का कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत किया तथा औद्योगिक क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लंबित कार्यों को जल्दी शुरू करवाने की मांग की। दोनों अधिकारियों का स्वागत करने वालों में अध्यक्ष प्रदीप दायमा, उम्मेद सिंह, आनंद अग्रवाल, विक्रम भडॉना , हिमांशु शर्मा सहित अन्यं उद्यमी शामिल थे।

रीको यूनिट द्वितीय के एसआरएम परेश सक्सेना का स्वागत करते KKIA अध्यक्ष प्रदीप दायमा व अन्य पदाधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 8
Users Today : 40
Total Users : 4580084
Views Today : 82
Total views : 4602168
Read More