विश्वकर्मा एमएसएमई टॉवर ( Vishwakarma MSME Tower) निर्माण से सेवा एवं विनिर्माण उद्यमों को मिलेगी गति : चेयरमैन राजसीको

SHARE:

NCRKhabar@Jaipur. राजसिको (Rajsiico) के बाईस गोदाम जयपुर स्थित भूखण्ड पर विश्वकर्मा एमएसएमई टॉवर निर्माण को लेकर शुक्रवार को उद्योग भवन में राजसिको अध्यक्ष राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अरोड़ा ने डेवलपर्स से कहा कि प्रोजेक्ट निर्माण होने से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में की गई घोषणा के अनुरूप विश्वकर्मा एमएसएमई टॉवर (Vishwakarma MSME Tower) उभरती कंपनियों और एमएसएमई क्षेत्र के उद्यमों की सफलता को गति प्रदान करेगा एवं आर्थिक विकास पर सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित करेगा। इसके निर्माण से एमएसएमई क्षेत्र के विकास का अनूठा और गतिशील मॉडल के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि एमएसएमई टॉवर के लिए डेवलपर्स अपने सुझाव साझा करें, जिससे इसके निर्माण की प्रकिया को जल्द प्रारंभ किया जा सके।

  बैठक में राजसिको एमडी डॉ. मनीषा अरोड़ा ( Dr Manisha Arora) के निर्देशन में टॉवर निर्माण के इच्छुक डेवलपर्स को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर प्रोजेक्ट निर्माण का विजन, प्रोजेक्ट के घटक, एमएसएमई टॉवर में सेवा एवं विनिर्माण सेक्शन की जानकारी एवं उद्यमियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाएं, प्रोजेक्ट का वित्तीय अनुमान आदि का प्रस्तुतीकरण दिया गया। डेवलपर्स ने टॉवर निर्माण की उपयोगिता पर राजसिको अध्यक्ष राजीव अरोड़ा को सहमति प्रदान की एवं शीघ्र ही अपने सुझाव साझा करने की बात कही। बैठक में आत्माराम गुप्ता एआरजी ग्रुप, एन.के. गुप्ता मंगलम ग्रुप, दुष्यंत भंडारी उपासना ग्रुप, सुनील जैन अक्षत अपार्टमेंट, अजय गुप्ता कामटेक, डॉ. विनायक पांडे पीडीकोर लिमिटेड सहित राजसिको के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 3 7
Users Today : 258
Total Users : 4563372
Views Today : 327
Total views : 4579717
Read More