राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में 15 सदस्य मनोनीत

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi.राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में राज्य सरकार, बोर्ड एवं निगम, कृषि, मत्स्य, उद्योग एवं व्यवसाय तथा अन्य विषय विशेषज्ञों के साथ स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों को मंडल में सदस्य मनोनीत किया गया है।

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्रीमती मोनाली सेन द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार  राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप  में कुल 5 सदस्यों को मनोनीत किया गया है।  जिनके अंतर्गत नगरीय विकास व आवासन के प्रमुख शासन सचिव,  पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के शासन सचिव,  उद्योग विभाग के आयुक्त, वित्त(व्यय-3) विभाग के संयुक्त शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता (मुख्यालय)  शामिल है।
इसी के साथ बोर्ड एवं निगम के प्रतिनिधि के रूप में कुल 2 सदस्यों को मनोनीत किया गया है जिनके अंतर्गत रीको के प्रबंध निदेशक एवं राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम के प्रबंध निदेशक शामिल है.
वही कृषि, मत्स्य, उद्योग एवं व्यापार  तथा अन्य विषय विशेषज्ञों के तौर पर कुल 3 सदस्य मनोनीत किये गए है. जिनके अंतर्गत सेवानिवृत्त आई.एफ.एस. संकटा प्रसाद, राधेश्याम सोमानी एवं श्री केवलचंद गुलेच्छा शामिल है।
एक अन्य अधिसूचना के अनुसार  स्थानीय निकाय से  सम्बंधित कुल 5  सदस्यों को मनोनीत किया गया है। जिनके अंतर्गत कोटा (उत्तर) की मेयर मंजू मेहरा, सागवाड़ा के सभापति नरेंद्र खोडनिया, जोधपुर के पार्षद राम सिंह सांजू, जयपुर से पार्षद सुश्री दिव्या सिंह, उदयपुर से पार्षद शंकर चंदेल शामिल है ।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 38
Total Users : 4584348
Views Today : 39
Total views : 4608486
Read More