NCRKhabar@Jaipur. राजस्थान वक्फ़ विकास परिषद ( Rajasthan Waqf Devlopment Board) के मनोनीत उपाध्यक्ष डॉ. इकराम खान ने शुक्रवार को विधि विधान के साथ शासन सचिवालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मदरसा बोर्ड अध्यक्ष एमडी चौपदार, पूर्व राज्य सभा सांसद अश्क अली टाँक, सफाई कर्मचारी आयोग के उपाधयक्ष दीपक डंडोरिया व अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक जमील अहमद कुरैशी ने खान को मुबारकबाद दी व पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर डॉ इकराम खान ने कहा कि वक्फ़ संपत्तियों के संरक्षण व विकास लिए हर संभव प्रयास किए जाएँगे और जो लंबित मामले है उन्हें हाकम अली के मार्गदर्शन में जल्द पूरा किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अल्पसंख्यक मामलात व वक़्फ विभाग ने गत बुधवार को ही डॉ. इकराम के नियुक्ति आदेश जारी किए थे। राज्य सरकार के नियुक्ति आदेशों के अनुसार डॉ. इकराम खान का कार्यकाल 5 वर्ष का होगा।




Views: 665
Users Today : 36
Total Users : 4584346
Views Today : 37
Total views : 4608484



