NCRkhabar@bhiwadi. भिवाड़ी के पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र ( Pathredi Industrial Area) स्थित श्रीराम पिस्टन्स एण्ड रिंग्स लिमिटेड (Shriram Pistons & Rings Limited) की ओर से शनिवार को कंपनी के प्रांगण में मेदांता अस्पताल गुरुग्राम ( Medanta Hospital Gurugram) के सहयोग से मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन श्रीराम पिस्टन्स कम्पनी के महाप्रबंधक (आईआर एंड एडमिन) दिलीप तिवारी, प्रबंधक (आईआर एंड एडमिन)राजेश चौधरी के अलावा मेदांता अस्पताल के डॉ सोनू व विनय ने किया। शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट व रेसिपिरेटरी) ने 146 कर्मचारियों को परामर्श दिया तथा उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई। इस मौके पर महाप्रबंधक दिलीप तिवारी ने बताया कि श्रीराम पिस्टन्स अपने कर्मचारियों को प्रसन्न एवं स्वस्थ रखने के लिए समय- समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करती रहती है एवं इसी प्रकार के कैम्प से अन्य बीमारियों का पता लग जाता है, जिससे कर्मचारी समय रहते अपना इलाज़ करवा सकता है। शिविर में वरिष्ठ डॉक्टरों के अलावा कम्पनी के राजेश चौधरी, डॉक्टर संजीत यादव एवं अक्षय जैन आदि उपस्थित थे।





Users Today : 185
Total Users : 4563299
Views Today : 238
Total views : 4579628



