NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के अलवर बाईपास ( Alwar Bypass)पर जलभराव की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो सका है। नगर परिषद ( Nagar Parishad) के दो मडपंप से जितना पानी रविवार की रात निकाला गया, उससे ज़्यादा पानी नाला ओवरफ्लो होने के कारण बाईपास पर भर गया। तकरीबन दो-तीन फीट तक पानी भरने की वजह से छोटे वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है। सोमवार को बाईपास से धारुहेड़ा की तरफ जा रहा मॉल से भरा हुआ ट्रक पलटने से बच गया, जिसे बाद में हटवाकर यातायात सुचारू करवाया गया। इसके अलावा कई दुपहिया वाहन गंदे पानी में बंद हो गए और उसे खींच कर निकाला गया। गंदे पानी की बदबू आने स लोगों का आसपास की दुकानों के पास खड़े होना मुश्किल हो गया। यहां बता दें कि नगीना गार्डन के पास भिवाड़ी प्रशासन ने मिट्टी डालकर अलवर बाईपास की तरफ गंदा पानी जाने से रोक दिया था लेकिन भिवाड़ी ( Bhiwadi) व धारुहेड़ा (Dharuheda) की कालोनियों का पानी आ रहा है और महेश्वरी (Maheshwari) सीमा में ओवरफ्लो होकर बाईपास आकर भर रहा है।

पाइपलाईन क्षतिग्रस्त होने से हुआ जलभराव
भिवाड़ी से खुशखेड़ा जाने वाली पाईपलाईन नाले की सफाई के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे ठीक करने में एलएंडटी कंपनी के कर्मचारी सोमवार को लगे हुए थे लेकिन स्थाई समाधान नहीं खोज सके हैं। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। अलवर बाईपास पर तीन दिन से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका पैदा हो गई है। गंदे पानी की निकासी व समस्या के स्थाई समाधान की मांग को लेकर रविवार को लोगों ने रैली निकालकर आक्रोश जताया था। नगर परिषद के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश मीणा ने बताया कि रविवार रात को दो मडपंप लगाकर बाईपास से पानी निकाला गया है और सोमवार को भी जल निकासी की जा रही है लेकिन आगे से नाला ओवरफ्लो होकर पानी आ रहा है, जिससे पुनः पानी भर जाता है।

Users Today : 218
Total Users : 4563332
Views Today : 278
Total views : 4579668




2 thoughts on “अलवर बाईपास ( Alwar Bypass) पर जलभराव से नहीं मिला छुटकारा, मडपंप से निकाल रहे गंदा पानी”
Nice news
Thanks For Your Opinion Guru Ji