NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के गौरवपथ स्थित प्रेसिडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल (Presidency The International School) में शुक्रवार को पांच दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट (CBSE XIV Cluster Football Tournament) का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता में राजस्थान के 80 स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर औद्योगिक नगरी के फुटबॉल प्रेमियों में खासा उत्साह है। प्रेसिडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा ने बताया कि सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार सुबह होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन संबन्धित तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा प्रेसिडेंसी स्कूल के बच्चे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर प्रेसिडेंसी स्कूल के मैनेजर मनोज शर्मा व ममता मॉडर्न स्कूल दिल्ली की प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। प्रेसिडेंसी स्कूल के फुटबॉल कोच विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में प्रेसिडेंसी स्कूल के खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन नॉक आउट के आआधार पर किया जाएगा।



Users Today : 218
Total Users : 4563332
Views Today : 278
Total views : 4579668



