गुरुद्वारों के खिलाफ विवादित बयान देने पर नप गए पूर्व सभापति संदीप दायमा, भाजपा ने पार्टी से किया निष्कासित

SHARE:

NCRkhabar@Jaipur. तिजारा में भाजपा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ के नामांकन सभा के दौरान गुरुद्वारों पर विवादित बयान देने के मामले में भाजपा ने भिवाड़ी नगर परिषद के पूर्व सभापति संदीप दायमा को निष्कासित कर दिया है। यहां बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में संदीप दायम तिजारा से भाजपा टिकट पर पर चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा नेता संदीप दायमा ने सभा मे विवादित बयान देते हुए कहा था कि मस्जिद व गुरुद्वारे नासूर बन गए हैं। हमें इस नासूर को उखाड़ फेंकना है। सोशल मीडिया पर भी संदीप दायमा का वीडियो वायरल होने के बाद से देशभर में सिख समाज के लोगों में काफी रोष व्याप्त था और लागातार उन पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी।
संदीप दायमा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लागतार विरोध को देखते हुए उन्होने वीडियो संदेश जारी करते हुए माफी मांग ली थी और भिवाड़ी के भगतसिंह कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में माफीनामा दिया था। वीडियो में संदीप दायमा कहते हुए नजर आ रहे थे कि आज की सभा में मेरे द्वारा जो बोला गया उससे में आहत हूं। मैं पूरे सिख समाज से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। पता नहीं मेरे से कैसे गलती हो गई। ऐसे सिख समाज ने जिसने हमेशा से सनातन धर्म की रक्षा की हो। ऐसे सिख समाज के बारें में मैं कभी सोच भी नहीं सकता हूं

लखावत ने जारी किया निष्कासन का आदेश

भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने पार्टी की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के विपरीत बयान देने के आरोप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के आदेशानुसार अविलंब प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 8
Users Today : 168
Total Users : 4563282
Views Today : 217
Total views : 4579607
Read More