NCRkhabar@Bhiwadi. हिल व्यू गार्डन रेसिडेंट वेलफेयर सोसायटी (Hillview Gardan Resident Welfare Society) के चुनाव रविवार को निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार व सुभाष सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुए। बैलेट पेपर से हुए चुनाव में राकेश शर्मा अध्यक्ष व धर्मेंद्र कुमार महासचिव चुने गए।
ये है नई कार्यकारिणी
हिलव्यू गार्डन सोसायटी के आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी में अध्यक्ष राकेश कुमार, उपाध्यक्ष सुजान राम ठोलिया, अमलेश शर्मा, राजेंद्र कालरा, महासचिव धर्मेंद्र कुमार, सह सचिव मिहिर कुमार, अरविंद परासर, हरीश भट्ट, बेद प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता के अलावा जे आर यादव, मनीराम यादव, रमेश शर्मा, बृजेंद्र पुष्करणा, हरेंद्र बिष्ट, संजय धीमान, तनसुख जाट, विजय सुमन , दिलीप पांडे, रमेश भट्ट सदस्य निर्वाचित हुए। महासचिव धर्मेंद्र कुमार ने लगातार छठी बार और अध्यक्ष राकेश शर्मा ने लगातार तीसरी जीत हासिल किया है। आरडब्ल्यूए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश शर्मा एवम् महासचिव धर्मेंद्र ने पूरी सोसाइटी को बधाई दी एवं सभी को साथ लेकर सोसायटी के विकास के लिए काम करने का वादा किया। उन्होंने चुनाव में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485



