श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरा राजपूत समाज, राजस्थान में जगह-जगह प्रदर्शन कर लोगों ने जताया आक्रोश, भिवाड़ी के मंशा चौक पर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी, हत्यारोपियों को कड़ी सजा देने की मांग

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Shri Rashtriya Rajput Karni Sena) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की मंगलवार को जयपुर में हुई हत्या के विरोध में गुरुवार को जगह-जगह प्रदर्शन कर लोगों ने आक्रोश जताया। राजपूत समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं खुशखेड़ा (Khushkheda) के कारोली गांव में राजपूत समाज के लोगों ने दुकानें बंद करवाकर विरोध जताया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, राजपूत सभा व सर्व समाज भिवाड़ी की ओर से बुधवार को मंशा चौक पर सुखदेव सिंह गोगामेडी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।आक्रोशित लोगों ने दादा साहब अमर रहें-पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मंशा चौक से एसपी कार्यालय पहुंचे तथा एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष राहुल राजपूत (Rahul Singh Rajput) , श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा दहेज विरोधी जिला अध्यक्ष लाखन सिंह राठौड़, श्री राजपूत सभा भिवाड़ी के महासचिव संजीव सिंह जादौन, संयोजक राजवीर सिंह तंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैकुंठ सिंह परमार, संजय सिंह राजावत, उदयवीर सिंह पुंडीर, यादव समाज भिवाड़ी के अध्यक्ष व पार्षद राजेश यादव, उपसभापति बलजीत दायमा, बाबा आदित्यनाथ योगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन चौहान, सीमा सिंह, सविता चौहान, मोहित चौहान, दिनकर सिंह राजपूत आदित्य चौहान व व सर्व समाज के लोग उपस्थित थे।

 

भिवाड़ी के मंशा चौक पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में हुई हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते सर्व समाज के लोग।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 4
Users Today : 133
Total Users : 4563247
Views Today : 157
Total views : 4579547
Read More