
NCRkhabar@Bhiwadi. श्रीराम पिस्टन्स एण्ड रिंग्स लि. कम्पनी पथरेड़ी (Shriram Pistons & Rings Limited) की ओर से कोरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति (Rotary Club Of Bhiwadi Shakti) एवं ब्लड बैंक एस.एस. अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर ( Blood Donation Camp) का आयोजन किया गया। शिविर का शुुभारम्भ श्रीराम पिस्टन्स कम्पनी के अतुन खानापुरकर जी (उप. कार्यकारी निदेशक), दिलीप तिवारी (महाप्रबन्धक), डी.सी. जोशी एवं ब्लड बैंक एवं रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति की अध्यक्षा रितिभा नाहाटा ने फीता काटकर किया। शिविर में 69 यूनिट रक्तदान एकत्र किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक दिलीप तिवारी ने रक्तदान के बारे में विशेष रूप से बताया कि हमारे द्वारा दिया गया रक्तदान किसी दूसरे के जीवन को बचा सकता है। रक्तदान से बड़ा कोई भी दान नहीं है और समय रहते हमें बीमारियों का भी पता चल जाता है। रक्तदाताओं को जलापाहार, टी-शर्ट, मग, वाटर बोटल एवं सर्टिफिकेट उपहार स्वरूप दिये गये। इस अवसर पर कम्पनी के दिलवर सिहं वर्धन, राजेश चैधरी व अनिल यादव एवं रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति से सचिव सरिता, कविता चावला, मीनाक्षी सोनी, दिव्या गुप्ता, मीना जैन, सीमा जालान, नलिनी वार्ष्णेय एवं कम्पनी के अधिकारी मौजूद थे।




Views: 633
Users Today : 30
Total Users : 4584340
Views Today : 31
Total views : 4608478



