भिवाड़ी में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को किया नमन

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भारतीय जनता पार्टी भिवाड़ी कार्यालय (BJP Office) पर बुधवार को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (Baba Saheb Dr B. R. Ambedkar) की 68 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्व सभापति संदीप दायमा ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला और सर्व समाज के लिए उनके योगदान के बारे में बताया। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा मे पूर्व सभापति संदीप दायमा, पार्षद सूबे सिंह भिदुड़ी, करण सिंह दायमा, महेंद्र दायमा, सरजीत दायमा, जग्गी पार्षद, नरेंद्र दायमा, पार्षद नरेंद्र खटाना, पुरण खटाना, एडवोकेट जीत सिंह दायमा, राजेश पार्षद, विजेंद्र सुल्तान, धारा गुरुजी, भगत सिंह, प्रताप दायमा, दिनेश यादव, रामचंद्र पार्षद, सतवीर दायमा, धर्माराम, श्रीराम, तुलसीराम, विक्रम सिंह, रामलाल थानेदार, हरपाल, मनोज, करण सिंह, मनोज, शीला चौहान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, नेहा त्यागी उपाध्यक्ष, कविता मीडिया प्रभारी, पूनम, नीतू गुप्ता, रोमिला गुप्ता व आरती सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

मिलकपुर गुर्जर गांव में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबडेकर को श्रद्धांजलि देते राजेश पार्षद व अन्य लोग।

उधर मिलकपुर गुर्जर के अंबेडकर भवन में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का 68वां परिनिर्माण दिवस मनाया गया। इस मौके पर राजेश जाटव पार्षद ,चिरंजीलाल ,तुलसीराम, श्रीराम, विक्रम, सतीश,मुकेश,सोनू मांगेराम जाटव,कृष्ण विनोद उपस्थित थे।

भाजपा कार्यालय में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 5
Users Today : 7
Total Users : 4580051
Views Today : 21
Total views : 4602107
Read More