
NCRkhabar@Bhiwadi. अभिभाषक संघ भिवाड़ी (Abhibhashak Sangh Bhiwadi) की मीटिंग गुरुवार को हुई, जिसमें 2023-24 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट दिनेश तंवर, सहायक निर्वाचन अधिकारी महेश चंद नागर व मुन्फेद खान ने बताया कि अधिवक्ताओं की मीटिंग में सर्वसम्मति से एडवोकेट मिथुन सिंह (Advocate Mithun Singh) को अध्यक्ष, अलीशेर को उपाध्यक्ष, ललित कुमार यादव को सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा एडवोकेट सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष व भूपेंद्र सिंह को पुस्तकालय अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष मिथुन सिंह व कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा अधिवक्ताओं ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्ष मिथुन सिंह ने आश्वस्त किया कि वह हर सुखदुख में अधिवक्ताओं के साथ रहेंगे। इस मौके पर एडवोकेट सैय्यार खान, नरेश कुमार, मुकेश भिदूडी, नरेंद्र दायमा, संजय तंवर, जयपाल, मनीष यादव, केतन तंवर, आबिद, यशवीर दायमा, धीरज सिराधना सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।





Views: 620
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469



