श्रीराम पिस्टन्स एन्ड रिंग्स लिमिटेड ने आशियाना बगीचा में किया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, श्री राम पिस्टन्स के वरिष्ठ अधिकारी जी. के. दीक्षित ने बताया योग का महत्व

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे सहित आसपास के इलाकों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) धूमधाम से मनाया गया। औद्योगिक इकाइयों व आवासीय सोसायटीज, स्कूलों एवं पार्कों में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने योगाभ्यास किया। श्रीराम पिस्टन्स एण्ड रिंग्स लि० कम्पनी (SRP) की ओर से कोरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत भारत विकास परिषद, भारतीय योग संस्थान (पश्चिम भिवाड़ी), रोटरी क्लव भिवाड़ी एवं आर.डब्ल्यू.ए. आशियाना बगीचा के सहयोग से दसवां अन्तर्राष्टीय योग का दिवस का आयोगन आशियाना बगीचा, अलवर वाईपास रोड भिवाड़ी के पार्क में किया गया।  शिविर का शुभारम्भ श्रीराम पिस्टन्स कम्पनी के वरिष्ठ विभागाध्यक्ष (हेड ऑफिस-दिल्ली)  जी.के. दीक्षित एवं आशियाना बगीचा सोसायटी के अध्यक्ष रंजन अग्रवाल व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर जी.के. दीक्षित ने योग का महत्व एवं योग से स्वस्थ रहने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग करने से मानसिंक एवं शारीरिक रूप से कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है और बीमारी हमारे आस-पास नहीं आती है। इस अवसर पर श्री राम पिस्टन्स के अनिल यादव एवं राजेश गुप्ता व भारतीय योग संस्थान की प्रतिनिधि रेखा तथा आशियाना बगीचा के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आशियाना बगीचा सोसायटी में आयोजित कार्यक्रम में योग करते लोग।

 

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 6
Users Today : 18
Total Users : 4580062
Views Today : 40
Total views : 4602126
Read More