

NCRkhabar@Bhiwadi. अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भिवाड़ी कोर्ट में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारियों व अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। बार एसोसिएशन भिवाड़ी प्रथम के अध्यक्ष एडवोकेट शाहिद हुसैन ने बताया कि शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। कोर्ट परिसर में आयोजित योग शिविर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) जितेंद्र सांवरिया और न्यायिक मजिस्ट्रेट नीतू रानी के अलावा बार एसोसिएशन भिवाड़ी प्रथम के अध्यक्ष एडवोकेट शाहिद हुसैन, अभिभाषक संघ भिवाड़ी के अध्यक्ष एडवोकेट मिथुन सिंह, एपीपी राकेश दायमा,अभय दायमा, जसबीर दायमा, हसीन खान, सुनील यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं व न्यायिक कर्मचारियों ने योग किया।





Views: 453
Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493



