आरु स्वास्थ्य केंद्र की ओर से कहरानी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 230 मरीजों की जांच कर दी दवाईयां

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. आरु स्वास्थ्य केंद्र चौपानकी की ओर से शुक्रवार को कहरानी गांव में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वरुण बेवरेज लिमिटेड चौपानकी (Varun Beverage Limited के प्लांट हेड दुष्यंत शर्मा व डीजीएम (एचआर) ए. आर. मलिक ने किया। शिविर का आयोजन सुबह दस बजे से सायं छह बजे तक किया गया और डॉ चिराग यादव ने शिविर में आए 230 मरीजों की जांच किया तथा उन्हें आवश्यक परामर्श व दवाईयां दी गई। शिविर में वरुण बेवरेज के नीरज कुमार द्विवेदी, शकील खान व प्रियांशु आनन्द ने सेवाएं दी। शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा तथा शिविर के आयोजन के प्रचार प्रसार में पार्षद प्रतिनिधि मोहन भिदुड़ी का खास योगदान रहा। इस मौके पर  मोहन बिधूडी पार्षद के साथ जाकिर, जगमाल, छोटा रूपडिया, जफरू, शेरसिंह, भूरा खान, भारत, तसलीम व विनोद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। यहां बता दें कि वरुण बेवरेज लिमिटेड की ओर से फलसा चौपानकी में आरु स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जाता है, जहां पर विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करते हैं और निःशुल्क जांच व दवा दी जाती है। इससे मेवात क्षेत्र के लोगों को न5 सिर्फ निःशुल्क उपचार मिलता है और समय व धन की बचत होती है।

 

आरु स्वास्थ्य जांच केंद्र की ओर से कहरानी में आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 6
Users Today : 18
Total Users : 4580062
Views Today : 40
Total views : 4602126
Read More