

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी-अलवर मेगा हाईवे पर स्थित ततारपुर गांव निवासी सियाराम पुत्र स्व. धर्मपाल प्रजापत का ग्रामीणों ने स्वागत किया है। सियाराम ने दसवीं में 80 व बारहवीं में 83 व बी कॉम में 61 फीसदी अंक प्राप्त किया था। सियाराम ने बताया कि उनके पिता का 2004 में देहांत हो गया है और उनके सीए बनने में माता अंगूरी देवी का अहम योगदान है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनकी माता ने बेटे को चार्टर्ड एकाउंटेंट बनाने के लिए मजदूरी भी किया और आज उनका व उनके बेटे का सपना साकार हो गया। फकरुद्दीनका गांव निवासी वसीम अकरम, लोकमान प्रजापत, बाबूलाल प्रजापत, कृष्ण प्रजापत, ईश्वर प्रजापत व प्रिंस प्रजापत सहित अन्य लोगों ने सियाराम प्रजापत को सीए बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




Views: 435
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487



