
NCRkhabar@Bhiwadi. अजमेर के राजस्व मंडल (Revenue Board Ajmer में आयोजित विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत में रविवार को 646 राजस्व मामलों का निपटारा किया गया। यह एक रिकॉर्ड है। राजस्व मंडल के अध्यक्ष हेमंत कुमार गेरा के निर्देशन में आयोजित इस अदालत में मंडल सदस्य श्रवण कुमार बुनकर और पुरुषोत्तम सैनी की विशेष बेंच ने सभी मामलों का निपटारा किया।bअदालत का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा के साथ हुआ। इस सफलता में उप निबंधक मो. सलीम खान, पूर्व आरएएस सुरेश सिंधी, राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एनएस राजावत सहित कई अन्य अधिकारियों और वकीलों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एक दिन में इतने सारे मामलों का निपटारा एक बड़ी उपलब्धि है। इससे लोगों को न्याय मिलने में तेजी आएगी और उन्हें लंबी कानूनी लड़ाई से बचाएगा। राजस्व मंडल की कुशलता और संगठन का यह प्रमाण है।






Views: 435
Users Today : 14
Total Users : 4580058
Views Today : 35
Total views : 4602121



