
NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी थाना पुलिस (Bhiwadi Police Station) व जिला स्पेशल टीम (Distric Special Team) ने अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र के राठीवास निवासी सतपाल सिंह के रूप में हुई है। भिवाड़ी थाना एसएचओ देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति औद्योगिक क्षेत्र रामपुरा मुंडाना में एमटैक कंपनी के पास खड़ा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली और उसके पास से 13.650 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया। एसएचओ देवेन्द्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।






Users Today : 97
Total Users : 4563211
Views Today : 111
Total views : 4579501



