
NCRkhabar@Bhiwadi. मारवाड़ी समाज भिवाड़ी (Marwari Samaj Bhiwadi) की आमसभा का आयोजन रविवार को निवर्तमान अध्यक्ष अमित नाहाटा की अध्यक्षता में श्याम वाटिका में किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सुमेर सिंह राजपुरोहित को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राजपुरोहित को जल्द से जल्द नई कार्यकारिणी का गठन के लिए कहा गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से समाज को “मारवाड़ी समाज भिवाड़ी” के नाम से नया पंजीकरण करवाने पर सहमति हुई। इसके अलावा आगामी आठ मार्च को होली महोत्सव मनाने का निर्णय किया गया। आमसभा में अमित नाहाटा, सुमेर सिंह राजपुरोहित, सुभाष व्यास, किशन शर्मा, गजेन्द्र सिंह, मनीष पारीक, किशन शास्त्री, कुणाल बिस्सा, रोशन सिंह राठौड़, रामोतार प्रजापत, राजकुमार कुमावत, राकेश कुमार, सीताराम परिहार, महेश शर्मा व रविन्द्र मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।







Post Views: 1,105
Users Today : 97
Total Users : 4563211
Views Today : 111
Total views : 4579501



