देश की सुरक्षा और प्रगति में सैनिकों की भूमिका अमूल्य, वन रैंक-वन पेंशन” की मांग को पूरा कर सैनिकों को दिलाया उनका हक : यादव

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कोटकासिम (Kotkasim) में आयोजित पूर्व सैनिक विश्राम लीग के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सैनिकों के योगदान को सलाम करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और प्रगति में  सैनिकों की भूमिका अमूल्य है। देश की जनता अपने आपको सुरक्षित महसूस कर पाती है, तो इसका श्रेय हमारे बहादुर सैनिकों को जाता है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्षों पुरानी “वन रैंक, वन पेंशन” की मांग को पूरा कर सैनिकों को उनका हक दिलाया गया।
भूपेंद्र यादव ने सुझाव दिया कि कोटकासिम स्थित सैनिक विश्रामगृह को सिर्फ सैनिकों के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य गतिविधियों जैसे सिविल सर्विसेज और अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग क्लास चलाई जाएं, फिजिकल ट्रेनिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाए तथा पूर्व सैनिक युवाओं को मार्गदर्शन दें, ताकि उनका अनुभव राष्ट्र के भविष्य निर्माण में काम आ सके। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने कोटकासिम में कैंटीन खोलने और सैनिक विश्रामगृह के द्वितीय तल पर भवन निर्माण की मांग रखी। इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही कैंटीन खोलने का आश्वासन दिया और भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक किशनगढ़बास रामहेत यादव, भाजपा कोटकासिम मण्डल अध्यक्ष शोलू शर्मा सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
कोटकासिम में आयोजित पूर्व सैनिक विश्राम लीग कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव व उपस्थित पूर्व सैनिक एवं गणमान्य लोग।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More