
NCRkhabar@Bhiwadi. खेलो भारत फाउंडेशन की ओर से “एक दौड़ मानवता की ओर” मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें 1300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मैराथन में 5 व 10 किमी (लड़के और लड़कियां), 5 किमी 50+ आयु वर्ग, 3 किमी अंडर-14 व व्हीलचेयर रन की श्रेणी में धावकों ने दौड़ लगाई। यह आयोजन शारीरिक साहस, समर्पण और समावेशिता का प्रतीक बना, जिसमें सभी आग वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का प्रायोजन नहाटा फाउंडेशन (Nahata Foundation) ने किया। इस मैराथन का उद्देश्य शारीरिक चुनौतियों और भेदभाव को पार कर एक समान और सहायक समाज की ओर कदम बढ़ाना था। विजेताओं को नाहटा फाउंडेशन के ट्रस्टी अमित नाहटा व अन्य अतिथियों ने नकद पुरस्कार, पदक और मोमेंटो से सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल शारीरिक गतिविधियों के लिए, बल्कि समाज की भलाई के लिए भी एक प्रेरणा बना।






Views: 335
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463



