भिवाड़ी बनेगा इंडस्ट्रियल हब, भिवाड़ी से कजारिया तक 6 लेन रोड का होगा निर्माण, हर जिले में उद्योग, हर हाथ में रोजगार – उद्योग मंत्री

SHARE:

भिवाड़ी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय औद्योगिक मेले का होगा आयोजन, एमएसएमई को मिलेगा बढ़ावा

NCRkhabar@Bhiwadi. राजस्थान (Rajasthan) के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से भिवाड़ी में एक बड़े औद्योगिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, भिवाड़ी और लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (उद्योग मेला एवं प्रदर्शनी) का आयोजन होगा। इस मेले का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को बढ़ावा देना, नए अवसरों का सृजन करना और राजस्थान को औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है। राजस्थान के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी द्वारा रखे प्रस्ताव पर भिवाड़ी से कजारिया फैक्ट्री तक लंबे चार-लेन मार्ग को छह-लेन में बदलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भिवाड़ी और राजस्थान के औद्योगिक केंद्र प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपनों को साकार कर रहे हैं। यह स्थानीय MSME सेक्टर, स्टार्टअप्स और युवाओं के लिए रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम बनेगा।

​उद्योग मंत्री कर्नल राठौड़ ने किया कर्टेन रेजर का उदघाटन

​मेले के कर्टेन रेजर का उघाटन राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, पथरेड़ी (भिवाड़ी) में किया। इस अवसर पर उन्होंने भिवाड़ी को “Industrial Gateway to Rajasthan” बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपनों को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि भिवाड़ी और राजस्थान के औद्योगिक केंद्र देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी के प्रस्ताव पर कर्नल राठौड़ ने भिवाड़ी से कजारिया तक की चार-लेन सड़क को छह-लेन में बदलने की भी घोषणा की। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान के औद्योगिक और निवेश क्षेत्र में हो रही प्रगति पर भी प्रकाश डाला।

​मेले में 300 से अधिक स्टॉल और ‘एक जिला एक उत्पाद’ की प्रदर्शनी

​इस राष्ट्रीय स्तर के मेले में देशभर से लगभग 300 एमएसएमई इकाइयों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें 100 वृहद उद्योग, कंपनियां और हस्तशिल्पी भी हिस्सा लेंगे। यह मेला उद्यमियों के लिए अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच होगा।

​मेले का एक प्रमुख आकर्षण ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के तहत राजस्थान के 41 जिलों के उत्पादों का प्रदर्शन होगा। इसके लिए एक अलग डोम की व्यवस्था की गई है, जहाँ हस्तशिल्प से लेकर विशेष कृषि उत्पादों तक की एक विस्तृत श्रृंखला देखने को मिलेगी। इसके अलावा, मेले में कई अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी, जिनमें शामिल हैं:

  • ​बायर-सेलर मीट
  • ​उद्यमियों के लिए लाभकारी सत्र
  • ​सरकारी और निजी संगठनों (जैसे रीको, रेलवे, डीआरडीओ, बैंक आदि) के साथ संवाद कार्यक्रम

​इस मेले की नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती रहेगी और लगभग 300 स्टॉल आवंटित किए जाएंगे।

​रीको गेस्ट हाउस का किया उदघाटन और स्टेडियम का निरीक्षण

​कार्यक्रम के दौरान, उद्योग मंत्री कर्नल राठौड़ ने रीको गेस्ट हाउस, भिवाड़ी का भी उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बीड़ा द्वारा निर्माणाधीन खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने रीको क्षेत्र का भ्रमण कर औद्योगिक विकास से जुड़ी स्थितियों का भी जायजा लिया।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 4
Users Today : 132
Total Users : 4563246
Views Today : 156
Total views : 4579546
Read More