
Education@ncrkhabar.com. संत जेवियर विद्यालय भिवाड़ी (से. Xaviour School Bhiwadi) की छात्रा अर्शिया ने हाल ही में आयोजित एक अंतर्विद्यालयी संस्कृत श्लोक वाचन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है।
सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल में आयोजित यह प्रतियोगिता ‘संस्कृत संस्कार संस्कृति’ विषय पर आधारित थी, जिसका उद्देश्य संस्कृत भाषा को बढ़ावा देना था। इस आयोजन में अलवर, गुरुग्राम, धारूहेड़ा और भिवाड़ी जैसे शहरों के कुल 15 विद्यालयों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के 30 प्रतिभागियों के बीच अर्शिया ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने ‘श्रीकृष्ण स्तुति’ और ‘मधुराष्टकम्’ का सस्वर वाचन करके निर्णायक मंडल और दर्शकों का मन मोह लिया। उनके प्रदर्शन की खूब सराहना हुई, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो ने अर्शिया और प्रतियोगिता में भाग लेने वाली नैंसी चौधरी को बधाई दी। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को तैयार करने वाले शिक्षकों, श्रीमती कविता और प्रशांत पिपलानी को भी धन्यवाद दिया। फादर किंडो ने छात्रों को संस्कृत का महत्व समझाते हुए कहा कि संस्कृत हमारी संस्कृति की नींव है। उन्होंने सभी छात्रों से संस्कृत के प्रति रुचि जागृत करने और उसे सीखने का आग्रह किया।

Users Today : 24
Total Users : 4572707
Views Today : 26
Total views : 4592225



