स्वतंत्रता दिवस पर BMA में गूंजा राष्ट्रगान, झंडारोहण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

SHARE:

Ncrkhaabar@Bhiwadi.स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के प्रांगण में देशभक्ति की भावनाओं से सराबोर वातावरण देखने को मिला। तिरंगे की शान में जहां राष्ट्रगान गूंजा, वहीं वीर शहीदों के बलिदान को याद किया गया। बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह राणा और पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और इसके बाद मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वीर शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर बीएमए उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, रणधीर सिंह, अनुपम शुक्ला, अरुण त्यागी, राजेश अग्रवाल, मानद सचिव जी.एल. स्वामी, संयुक्त मानद सचिव पी.सी. राय, नरेश देशवाल, ओ.पी. रावत, संयुक्त मानद कोषाध्यक्ष गोविंद प्रसाद गुप्ता, अजीत सिंह देशवाल, नरेश कुमार अग्रवाल, मेहर चंद प्रजापत और मनोज यादव सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 5
Users Today : 10
Total Users : 4580054
Views Today : 26
Total views : 4602112
Read More