Independence Day Celebration : भिवाड़ी में देशभक्ति का उल्लास, बीएमए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश जैन ने किया ध्वजारोहण

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadi.  कस्बे सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे जोश और देशभक्ति के साथ मनाया गया। सरकारी और कार्यालयों, स्कूलों और औद्योगिक संस्थानों में तिरंगे झंडे शान से लहराए गए और गणमान्य अतिथियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र को सलाम किया। भिवाड़ी मोड़ स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी आजादी का जश्न बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी  मुकेश जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को देश का भविष्य बताया। जैन ने छात्रों से कड़ी मेहनत कर अपने शहर और देश का नाम रोशन करने की अपील की। मुकेश जैन की ओर से स्कूली बच्चों को 580 जोड़ी जूते वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुकेश जैन ने स्कूल के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का वादा किया, जिस पर स्कूल स्टाफ, अभिभावकों और छात्रों ने तालियां बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। स्कूल की प्रिंसिपल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बीएमए के पूर्व अध्यक्ष बृज मोहन मित्तल, पार्षद अमित नाहटा, सीएमटी ग्रुप के निदेशक सुशील राजपूत, समाजसेवी राजवीर दायमा व अनिल कबीरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 21
Total Users : 4572704
Views Today : 23
Total views : 4592222
Read More