भारत विकास परिषद ने मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों व विद्यार्थियों का किया सम्मान

SHARE:

ncrkhabar@bhiwadi. शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा भिवाड़ी की ओर से शुक्रवार को एक निजी विद्यालय में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर विचार साझा किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलन से हुई। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों ने सात शिक्षकों और छह विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

भारत विकास परिषद भिवाड़ी शाखा अध्यक्ष अमित नाहटा ने परिषद की स्थापना, उद्देश्यों और गुरु वंदन छात्र अभिनंदन जैसे कार्यक्रमों की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात मोनिका रस्तोगी ने गुरु-शिष्य संबंधों के सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा की और विद्यार्थियों को केवल अपने गुरुजनों ही नहीं बल्कि सभी बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करने की प्रेरणा दी। सचिव अनिल सिंघल ने शिक्षक दिवस के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन मूल्यों को याद किया। वहीं, प्रकल्प संयोजक मनोज जैन ने शिक्षक-छात्र संबंधों पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए।

विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं परिषद की शाखा संयोजक संस्कार सुनीता यादव ने भारत विकास परिषद के कार्यों की सराहना की और बच्चों के संस्कार निर्माण में परिषद के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिन्हें सभी ने सराहा।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Comment

Our Visitor

1 5 3 8 4 1
Users Today : 55
Total Users : 153841
Views Today : 93
Views This Year : 70647
Total views : 243067
Read More