धारूहेड़ा में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की बैठक संपन्न — हरियाणा में संगठन को और सशक्त बनाने की रणनीति तय

SHARE:

 

Ncrkhabar@Dharuheda. अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा, हरियाणा टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक धारूहेड़ा में लोधी राजपूत सभा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी के कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लोधी रवि वर्मा ने की। इस बैठक का उद्देश्य था — संगठन को हरियाणा प्रदेश में और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं संगठित बनाते हुए समाज को शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त दिशा में आगे बढ़ाना। बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाज की मजबूती और एकता के लिए अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। इस अवसर पर लोधी तलेवर सिंह, लोधी मोहर सिंह, लोधी प्रेम सिंह, लोधी ज्ञानेंद्र सिंह, लोधी वीरपाल, लोधी अभय सिंह, लोधी जितेंद्र वर्मा, लोधी धर्मवीर सिंह, लोधी मुकेश सहित धारूहेड़ा, रेवाड़ी और गुड़गांव की टीम मौजूद रही। बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में हरियाणा के सभी जिलों में जिला पुनर्गठन किया जाएगा, युवाओं की नई टीम तैयार की जाएगी, महिला मोर्चा को सक्रिय किया जाएगा तथा शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और राजनीतिक सहभागिता पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान हेमंत लोधी ने स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की बनाई हुई तस्वीर प्रदेश अध्यक्ष लोधी रवि वर्मा को भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवि वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा आज डॉ. स्वामी साक्षी महाराज (राष्ट्रीय अध्यक्ष) एवं राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ (राष्ट्रीय संरक्षक व सांसद) के नेतृत्व में पूरे देश में समाज की एकता, शिक्षा और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हरियाणा में भी इसी दिशा में एक मजबूत और सक्रिय संगठन खड़ा किया जाएगा।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि  “लोधी राजपूत समाज को आत्मनिर्भर, संगठित और शिक्षित बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही हमारा लक्ष्य है।”

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 4
Users Today : 132
Total Users : 4563246
Views Today : 156
Total views : 4579546
Read More