हिल व्यू गार्डन सोसाइटी में नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने ली शपथ, विकास के नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प

SHARE:

हिलव्यु गार्डन सोसायटी में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेते आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राकेश शर्मा।

ncrkhabar@Bhiwadi. हिल व्यू गार्डन सोसाइटी में रविवार को रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी (आरडब्ल्यूएस) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सोसाइटी के विकास, स्वच्छता और सौहार्द को नई दिशा देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संदीप यादव रहे, जबकि भाजपा नेता हर्ष यादव, विशिष्ट अतिथि राजपाल यादव, केडीएम स्कूल के संचालक संजय सिंह, अशोक कौशिक, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर गौरव भारद्वाज, निर्वाचन अधिकारी प्रवीण चौहान, वीरेंद्र यादव, पुष्पेंद्र कटारा, सुभाष चंद्र और सुनील मिश्रा सहित क्षेत्र की विभिन्न सोसाइटियों जैसे टेरा ग्रीन, टेरा एलिगेंस, आशियाना टाउन और टीएचडी गार्डन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य जे. आर. यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

हिलव्यू गार्डन सोसायटी में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संदीप यादव, भाजपा नेता हर्ष यादव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. गौरव भारद्वाज, केडीएम स्कूल के संचालक संजय सिंह व अन्य गणमान्य लोग।

हिलव्यू गार्डन सोसायटी आरडब्ल्यूए के महासचिव धर्मेन्द्र कुमार ने पिछले दो वर्षों में सोसाइटी में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और आने वाले दो वर्षों के लिए योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि पूरी टीम मिलजुलकर सोसाइटी के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही 21 पदाधिकारियों के अलावा 100 सदस्यों की एक विस्तारित समिति बनाई जाएगी, जिससे कुल 121 लोगों की टीम के साथ सोसाइटी के विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

हिलव्यु गार्डन सोसायटी में रविवार को आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक संदीप यादव।

शपथ समारोह में सोसाइटी के बृजेंद्र पुष्करणा, कवर सिंह यादव, मनीष गुप्ता, वेद गुप्ता, सुनील यादव, सारणजीत सिंह, अतर सिंह, एस. वी. सिंह, सनीदेओल सिंह, रविंद्र, प्रिंसी, अनीता, संदीप चौहान, अनुज शर्मा, नीलेश, अमलेश, अजय परासर, प्रदीप पांडे, राजेंद्रन, प्रमोद झा, दीपक, प्रदीप भंडारी, हरेंद्र बिष्ट, पवन कुमार, जयभगवान, राजू शर्मा, राजेंद्र यादव और रामकिशन जांघू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और निवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के विकास और खुशहाली के लिए सभी निवासियों का सहयोग ही सबसे बड़ी शक्ति है, और आने वाले समय में सोसाइटी को बेहतर बनाने के लिए पूरी टीम एकजुट होकर कार्य करेगी।

पूर्व विधायक संदीप यादव को स्मृति चिन्ह भेंट करते आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राकेश शर्मा।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए पदाधिकारी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए।
हिलव्यु गार्डन सोसायटी में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 19
Total Users : 4572702
Views Today : 21
Total views : 4592220
Read More