

Business@ncrkhabar.com-Bhiwadi. सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय कदम उठाते हुए श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड, पथरेडी (भिवाड़ी) ने तिजारा व ढ़ाकी के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अनेक संसाधन उपलब्ध कराए हैं। कम्पनी की इस पहल से तिजारा और ढाकी क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन कम्पनी के कार्यकारी निदेशक सुमंत्रा मुखर्जी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “शिक्षा समाज की प्रगति की सबसे बड़ी कुंजी है। शिक्षित समाज ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।” मुखर्जी ने आगे बताया कि श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देती रही है और आने वाले समय में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर कम्पनी के डीजीएम गिरीश शर्मा, करण सिंह, अनिल कुमार यादव, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

🎓 छात्रवृत्ति और यूनिफॉर्म से बढ़ेगा आत्मविश्वास
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, तिजारा में छात्राओं को छात्रवृत्ति, यूनिफॉर्म और ब्लेज़र वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीरा मखीजा ने श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड कम्पनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “श्रीराम पिस्टन्स जैसी औद्योगिक इकाइयों की यह पहल ग्रामीण बालिकाओं के भविष्य को नई दिशा देगी और उनकी शिक्षा यात्रा को सशक्त बनाएगी।”
ढाकी विद्यालय को मिला सोलर सिस्टम और आवश्यक संसाधन
वहीं, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढाकी में कम्पनी द्वारा 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम (4 सोलर बैटरी सहित), 9 अलमारियाँ, 10 बुक शेल्फ, 40 कुर्सियाँ, एक प्रिंटर, और एक नेपकिन इनसिनरेटर विद्यालय प्रशासन को सौंपे गए। प्रधानाचार्य करण सिंह यादव ने कम्पनी और ग्रामवासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “ये संसाधन विद्यार्थियों की शिक्षा के वातावरण को और सशक्त बनाएँगे तथा विद्यालय को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”



Users Today : 207
Total Users : 151538
Views Today : 265
Views This Year : 67901
Total views : 240321



