भिवाड़ी में MSME Technology Centre में “Export Training for MSME and Auto Components Units” सेमिनार का आयोजन आज, निर्यात बढ़ाने को मिलेगा मार्गदर्शन

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, भिवाड़ी की ओर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) तथा ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स निर्माण इकाइयों को निर्यात के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को प्रातः 11 बजे “Export Training for MSME and Auto Components Units” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह सेमिनार MSME टेक्नोलॉजी सेंटर, पथरेड़ी, भिवाड़ी में होगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में संचालित MSME और ऑटोमोबाइल पार्ट्स इकाइयों को निर्यात संवर्द्धन से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं, दस्तावेजीकरण, वित्तीय सहायता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रवेश के अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। सेमिनार में Engineering Export Promotion Council (REPC), Export Credit Guarantee Corporation of India (ECGC), Federation of Indian Export Organisations (FIEO), कस्टम विभाग तथा बैंकिंग क्षेत्र के विशेषज्ञ अधिकारी भाग लेंगे। विशेषज्ञ निर्यात प्रक्रिया की चरणबद्ध जानकारी, जोखिम प्रबंधन, निर्यात बीमा, भुगतान सुरक्षा, सरकारी योजनाओं का लाभ, तथा ग्लोबल मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की रणनीतियों पर मार्गदर्शन देंगे। इससे भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों को अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, भिवाड़ी ने MSME, ऑटोमोबाइल पार्ट्स एवं संबंधित उत्पादों के निर्माण से जुड़ी सभी इकाइयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सेमिनार में भाग लेकर निर्यात से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का लाभ उठाएं।भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों के बीच यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय उद्यमियों के लिए निर्यात विस्तार का महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 1
Users Today : 105
Total Users : 4563219
Views Today : 121
Total views : 4579511
Read More