श्री राजपूत सभा समिति ने भिवाड़ी में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह, भाईचारे और एकता का दिया संदेश

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. कस्बे के राजस्थान आवासन मंडल सेक्टर-4 स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क (गांधी कुटीर) में रविवार को श्री राजपूत सभा समिति, भिवाड़ी द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, महिला मंडल एवं युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके पश्चात सभा के संयोजक प्रवीण नरूका ने अध्यक्ष ठाकुर धर्मवीर सिंह तोमर को तिलक लगाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

मुख्य वक्ता दिनेश राजपूत तथा संरक्षक सुशील राजपूत (बिजनौर वेलफेयर एसोसिएशन, भिवाड़ी) ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत बनाएं और समाज के उत्थान के लिए संगठित होकर कार्य करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर ने की। उन्होंने उपस्थित समाज बंधुओं का स्वागत करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि संगठित समाज ही विकास की राह पर आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर. राघव, उपाध्यक्ष लाखन सिंह राठौड़, लाला चौहान, वरिष्ठ सलाहकार वीरी सिंह राणा, महासचिव संजीव सिंह जादौन एवं सुमंत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राम सिंह राजावत, व्यवस्था सचिव जगदीश सिंह सेंगर, शशिलेश परमार, मीडिया प्रभारी केदार सिंह, श्री राजपूत महिला जागृति मंडल की अध्यक्ष सुनीता चौहान, कोषाध्यक्ष पूनम तंवर, उपाध्यक्ष शकुंतला सिंह, संयोजिका अनीता राजावत सहित युवा मंडल से प्रदीप सिंह, विनोद नेगी, सुनील चौहान, मनोज राजपूत, अमर सिंह, नरेंद्र सैनी, चंद्रशेखर, संजीव सिंह एवं निर्देश राजपूत मौजूद रहे। समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। करणी सेना एवं भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर बधाई दी। समापन सत्र में अध्यक्ष ठाकुर धर्मवीर सिंह तोमर ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Comment

Our Visitor

1 4 4 8 4 9
Users Today : 169
Total Users : 144849
Views Today : 200
Views This Year : 59372
Total views : 231792
Read More