विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को अग्रवाल मेटल वर्क्स प्रा. लि. एवं राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भिवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11 व 12 की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी में पर्यावरण से जुड़े सवाल पूछे गए, जिनका छात्राओं ने समझदारी से उत्तर दिया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं हरित भविष्य से जुड़े विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को उपहार प्रदान किए गए। कंपनी के मैनेजर प्रशांत शर्मा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सहीराम को पौधा भेंट कर आभार जताया। वहीं प्रधानाचार्य ने भी कंपनी के पर्यावरण मैनेजर वैभव कुमार को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान वैभव कुमार ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए उनके महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित कंपनी के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भिवाड़ी के राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते लेती हुई छात्राएं

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 18
Total Users : 4572701
Views Today : 20
Total views : 4592219
Read More