


ncrkhabar@Bhiwadi. बिजनौर वेलफेयर सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिनेश राजपूत को अध्यक्ष व नरेंद्र सैनी को सचिव चुना गया है। चुनाव प्रक्रिया गोपीनाथ अस्पताल के बेसमेंट स्थित वीके मेमोरियल हॉल में चुनाव अधिकारी निर्देश राजपूत की उपस्थिति एवं देखरेख में संपन्न हुई।

नई कार्यकारिणी में भूमिका भारद्वाज को उपाध्यक्ष, नरेंद्र सैनी को सचिव, शैलेंद्र सिंह को उप सचिव, दीपक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, अमर सिंह को संगठन मंत्री तथा यरेंद्र सिंह को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
चुनाव प्रक्रिया का संचालन नरेंद्र सैनी ने किया। कार्यकारिणी गठन के बाद सोसाइटी के संरक्षक सुशील चौहान एवं मनोज राजपूत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मौजूद सोसाइटी के सदस्यों ने भी नई टीम को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों के लिए जलपान एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की गई। गोपीनाथ अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेटिव सूरज ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभाई।


Users Today : 170
Total Users : 4583475
Views Today : 205
Total views : 4607288


