
ncrkhabar@Bhiwadi.एनसीआर क्षेत्र के भिवाड़ी में शुक्रवार शाम डी-मार्ट परिसर में एयर स्ट्राइक आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस, चिकित्सा और अग्निशमन विभागों की तत्परता और समन्वय को परखना था।
शाम 6:30 बजे जैसे ही एयर स्ट्राइक की काल्पनिक सूचना कंट्रोल रूम तक पहुंची, तुरंत सायरन बजाए गए और सभी संबंधित विभाग हरकत में आ गए। पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों का रेस्क्यू, अस्पताल में तत्काल इलाज
मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने और लोगों के घायल होने की स्थिति बनाई गई। टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया और गंभीर घायलों को रेफर किया गया। अभ्यास के दौरान कुल 45 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जबकि 13 घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 6 की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें तत्काल रेफर किया गया।
जिला प्रशासन ने मौके पर संभाली कमान
जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की। एएसपी अतुल साहू के नेतृत्व में पुलिस ने भीड़ नियंत्रण किया और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया।अतिरिक्त जिला कलक्टर सुमित्रा मिश्र, एसडीएम लाखन सिंह गुर्जर और नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाकर राहत कार्यों को प्रभावी बनाया।
आपदा प्रबंधन की तैयारी मजबूत करने पर जोर
मॉक ड्रिल के समापन पर जिला कलक्टर ने कहा कि इस तरह के अभ्यास से आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की मॉक ड्रिल आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तेजी और प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।

डी-मार्ट भिवाड़ी में आयोजित एयर स्ट्राइक मॉक ड्रिल के दौरान घायलों को सुरक्षित निकालते और राहत-बचाव कार्य करते पुलिस, प्रशासन व चिकित्सा विभाग की टीमें।


Users Today : 96
Total Users : 4546662
Views Today : 107
Total views : 4558887



