संत जेवियर स्कूल भिवाड़ी में जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हें बच्चों ने जीता दिल

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi.संत जेवियर स्कूल में धर्म, प्रेम और कर्म का संदेश देने वाला जन्माष्टमी पर्व बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय प्रांगण भक्तिमय भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। छात्रों ने दर्शाया कि कैसे श्रीकृष्ण की शिक्षाएं और जीवन जीने की कला आज के विद्यार्थियों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं। संगीत विभाग की सुरमयी भजनों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण में भक्ति रस घोल दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों से विद्यार्थियों में आध्यात्मिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति आदर भाव का विकास होता है।

बालवाटिका के नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बालवाटिका के छोटे-छोटे बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हें बच्चों ने भगवान कृष्ण, राधा, हनुमान, शिव, विष्णु, सीता और मीरा रूप धरकर मंच पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की भावपूर्ण मुद्राओं और भक्तिमय गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य, उपप्राचार्य एवं बालवाटिका संयोजक विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 244
Total Users : 4584302
Views Today : 321
Total views : 4608437
Read More