पुलिस विजन 2030 के लिए आमजन ने दिए सुझाव

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार पुलिस विजन दस्तावेज 2030 तैयार करने के लिए शुक्रवार को आमजन से सुझाव लिए गए। औद्योगिक नगरी भिवाड़ी से भी आमजन से बेहतर पुलिसिंग के सम्बंध में सुझाव लिए गए। पुलिस मुख्यालय यह जानना चाहता है कि जनता किस तरह की पुलिस चाहती है, पुलिसिंग में कैसे बदलाव किए जाएं। इसके लिए शुक्रवार को आम जनता से संवाद की कड़ी में सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखियां विधिवेता, पत्रकार, कॉलेज स्टूडेंट, व्यवसायों से सुझाव लिए गए कि वे किस तरह की पुलिस चाहते हैं। इनमें कुछ साथी ऐसे भी होंगे जो विदेश यात्रा भी करते हैं. ऐसे में उनको बाहर की पुलिस की बेस्ट प्रेक्टिस की जानकारी होती है। उनके अनुभव जान कर हम मसौदा तैयार करेंगे ताकि हम आमजन के लिए बेहतर पुलिसिंग दे सके।

।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 45
Total Users : 4584355
Views Today : 47
Total views : 4608494
Read More