सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) सुजीत शंकर का चौमूं तबादला होने पर बीआईआईए ने दी विदाई

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस सुजीत शंकर ( IPS Sujit Shankar) का तबादला भिवाड़ी से जयपुर ग्रामीण के चोमू में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तबादला होने पर भिवाड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (BIIA) ने बुधवार को कहरानी स्थित कार्यालय पर स्वागत किया। बीआईआईए के अध्यक्ष प्रवीण लांबा के नेतृत्व में करीब दो दर्जन से ज्यादा उद्योगपति इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सभी उद्योगपतियों ने आईपीएस सुजीत शंकर का गुलदस्ता भेंट कर और शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया। इस दौरान बीआईआईए अध्यक्ष प्रवीण लांबा ( Praveen Lamba, President BIIA) ने कहा की आईपीएस सुजीत शंकर का भिवाड़ी के लोगों के लिए बड़ा ही सौम्य व्यवहार रहा है और हमेशा उद्योगपतियों को इनका सहयोग मिलता रहा है। औद्योगिक क्षेत्र ( Industrial Area) की उद्योग इकाइयों में हुई बड़ी-बड़ी चोरियों का खुलासा भी आईपीएस सुजीत शंकर ने प्राथमिकता के आधार पर किया है। वहीं आईपीएस सुजीत शंकर ने कहा कि उन्हें भी समय-समय पर उद्योगपतियों का सहयोग मिलता रहा है जिससे अपराधियों पर अंकुश लगाने और चोरी सहित अन्य मामलों का खुलासा करने में उन्हें सहूलियत रही है। भिवाड़ी के उद्योगपतियों का सहयोग उन्हें हमेशा याद रहेगा। इस मौके पर बीआईआईए के अध्यक्ष प्रवीण लाम्बा , सचिव हरीश गौड़, मुकेश शर्मा, हरिराम शर्मा, ओपी अग्रवाल, एलएन शर्मा , नितिन राव, कुलदीप शर्मा , जे एन सौंधी, मोहन गुप्ता, रामप्रकाश शर्मा, सतेंद्र चौहान, बृज मोहन अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, एच के पालीवाल सहित अनेक उद्योगपति मौजूद थे।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More