
Ncrkhabar@Bhiwadi.जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) राहुल प्रकाश ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में भिवाड़ी, खैरथल-तिजारा, दौसा, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर ग्रामीण और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों के पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिकांश तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण स्वयं की प्रार्थना पर हुआ है।
तबादला सूची के अनुसार खुशखेड़ा थाना प्रभारी संजय मीणा को जयपुर ग्रामीण भेजा गया है। वहीं तिजारा एसएचओ महेंद्र सिंह और दारा सिंह को भिवाड़ी पुलिस लाइन से दौसा जिले में स्थानांतरित किया गया है। सीकर जिले से पुलिस निरीक्षक इन्द्राज मरोड़िया और सुरेश कुमार को भिवाड़ी लगाया गया है, जिससे जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी मानी जा रही है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक नरेशचंद शर्मा का तबादला अलवर से दौसा तथा प्रेमचंद को दौसा से कोटपूतली-बहरोड़ भेजा गया है। सुरेश कुमार को दौसा से खैरथल-तिजारा लगाया गया है।
कोटपूतली-बहरोड़ से सुरेन्द्र मलिक को सीकर, विक्रांत शर्मा को जयपुर ग्रामीण और दिनेश कुमार को सीकर स्थानांतरित किया गया है। जयपुर ग्रामीण से अनिता को कोटपूतली-बहरोड़ तथा नरेश कंवर और गोपाल सिंह थालोड़ को झुंझुनूं भेजा गया है। वहीं खैरथल-तिजारा से राजीव कुमार को सीकर और दौसा से गौरव प्रधान व राजेन्द्र कुमार को झुंझुनूं भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस बड़े फेरबदल को आगामी कानून व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है।

Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812



