Bhiwadi News: भिवाड़ी में पुलिस ने निकाली “संडे ऑन साइकिल” रैली, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. जिला पुलिस भिवाड़ी की ओर से रविवार सुबह “संडे ऑन साइकिल” अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और आमजन में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा ईंधन बचत के प्रति लोगों को प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, भिवाड़ी से हुई। साइकिल रैली रिजर्व पुलिस लाइन से बाबा मोहनराम मंदिर, आरपीएल मार्ग तक निकाली गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर कुमार बुटोलिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली से पहले पुलिस अधिकारियों और जवानों ने योग सत्र में भाग लिया। इस दौरान यातायात नियमों की पालना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और ईंधन संरक्षण का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि नियमित साइकिलिंग से फिटनेस बेहतर होती है और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “संडे ऑन साइकिल” अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में प्रेरित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर फिट एवं सुरक्षित शहर का संदेश दिया।

भिवाड़ी में रविवार को आयोजित “संडे ऑन साइकिल” अभियान के तहत साइकिल रैली निकालते व योग करते पुलिसकर्मी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More