भिवाड़ी पुलिस (Bhiwadi Police) की गिरफ्त में आए मिनी बस छीनकर ले जाने के आरोपी, वारदात में प्रयुक्त बोलेरो जब्त

SHARE:

 

NCRkhahar@Bhiwadi. भिवाड़ी थाना पुलिस ने मिनी बस छीनकर ले जाने की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बोलेरो जब्त किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपी मिलकपुर गुर्जर के रहने वाले हैं। भिवाड़ी थाना एसएचओ हरदयालसिंह ने बताया कि गत छह मई को बहरोड़ थाना क्षेत्र के गोदोज निवासी योगेश कुमार ने मामला दर्ज करावाया था कि मिलकपुर गुर्जर निवासी विक्की दायमा सहित तीन चार लोग आए और उसकी मिनी बस एचआर छीन कर ले गए। भिवाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू किया। भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने वाहन चोरी प्रकरण  को गम्भीरता से लेते हुए थानाधिकारी हरदयाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर जल्द से जल्द मुल्जिमों की पहचान कर दस्तयाब करने के निर्देश दिये। पुलिस टीम ने मुखबिरों से सम्पर्क किया व घटनास्थल के आसपास लगे करीब 20 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया एवं तकनीकी माध्यम से साक्ष्य संकलित किया। इसके बाद पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले मिलकपुर गुर्जर निवासी विक्की दायमा (22) व बंटी दायमा (24) पुत्र भीमसिंह गुर्जर एवं राहुल दायमा (20) पुत्र पप्पू सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात मे काम ली गई बोलेरो गाडी को जब्त किया है।

भिवाड़ी थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 30
Total Users : 4584340
Views Today : 31
Total views : 4608478
Read More