

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम (DST) व भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस (Bhiwadi Phase III Police Station) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 13 साल पहले औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में डकैती करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी घटना के बाद परिवार के साथ फरार होकर फरीदाबाद में फरारी काट रहा था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कॉपर की कम्पनी में डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
भिवाड़ी फेज थर्ड एसएचओ सत्यनारायण ने बताया कि गत 25 जुलाई 2011 की सुबह तकरीबन तीन बजे अज्ञात चोर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री की दीवार कूदकर अंदर घुस गए तथा पिकअप में कॉपर व अन्य सामान डालकर चोरी कर ले गये थे। भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू किया लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए ठिकाना बदलता रहा। भिवाड़ी पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दो हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।
भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम ने डकैती के मामले में फरार चल रहे आरोपी बिन्टू उर्फ गुरमीत रायसिख निवासी फूटाखोरी थाना सीकरी जिला डीग को पकड़ने के लिए सूचना एकत्रित करना शुरू किया। इस दौरान डीएसटी भिवाड़ी के एएसआई जसवंत सिंह को सूचना मिली कि उक्त मुल्जिम घटना के बाद से ही गांव से फरार चल रहा है और फरीदाबाद में रहकर फरारी काट रहा है। डीएसटी टीम ने फरीदाबाद पहुंच कर तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर की सहायता से मुल्जिम बिन्टू उर्फ गुरमीत को दस्तयाब कर भिवाडी फेज थर्ड पर सुपुर्द कर दिया, जिसे गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।





Views: 533
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469



