रीको सलाहकार गौरव चतुर्वेदी का बीएमए पदाधिकारियों ने किया स्वागत, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं बताई

SHARE:

रीको रेस्ट हाउस पहुंचने पर रीको सलाहकार गौरव चतुर्वेदी का स्वागत करते बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह व पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान।
NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA)  के अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह राणा व पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने शनिवार को रीको हिल टोप भिवाड़ी पहुंचने पर रीको लिमिटेड, जयपुर ( RIICO LTD Jaipur) के सलाहकार (Infra) गौरव चतुर्वेदी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बीएमए पदाधिकारियों ने रीको, सलाहकार को बताया कि भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सड़को की हालत काफी दयनीय है जिसमें सुधार की काफी जरूरत है। सड़कों के दोनों तरह रोड़ लाईटों का भी अभाव है जिसे जल्द से जल्द सही कराया जाए। इसके साथ ही नालीयों की सफाई भी कराई जाए तथा सड़कों से धुल मिट्टी की सफाई कराना भी निश्चिय कराया जाये। इसके चलते दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र को दोषी ठहराया जाता है जोकि ऐसा नहीं है। वायु प्रदूषण की वजह से भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र को 5 माह के लिए हर वर्ष अपना परिचालन बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिसके परिणामस्वरूप उद्योगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए जल्द से जल्द इन सभी समस्याओं का निराकरण किया जाऐ। रीको, सलाहकार (इन्फ्रा) गौरव चतुर्वेदी ने भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में आ रही सभी समस्याओं बड़े ध्यानपूर्वक सुना और जल्द से जल्द सभी समस्याओं को निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बीएमए के मानद् सचिव जी.एल. स्वामी, उपाध्यक्ष प्रदीप भदोरिया, अनुपम शुक्ला, अरूण त्यागी, संयुक्त सचिव पी.सी. राय, समपूर्ण सिंह, उप-कोषाध्यक्ष गोविंद प्रसाद गुप्ता, ईश्वर सिंह, राजेंद्र सिंह, नितिन रस्तोगी आदि उपस्थित थे।
रीको रेस्ट हाउस पहुंचने पर रीको सलाहकार गौरव चतुर्वेदी का स्वागत करते बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह व पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More