प्रेसीडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल (PIS) में प्रतिबद्धता व पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के गौरव पथ पर स्थित प्रेसिडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को प्रतिबद्धता व पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा ने बच्चों को बताया कि हम जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को महसूस करने वाली पहली पीढ़ी हैं और आखिरी पीढ़ी हैं, जो इसके बारे में कुछ कर सकती हैं।” ‘पृथ्वी दिवस’ हमारे ग्रह की सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और क्रियाशील होने के बारे में है। बच्चों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करने और उन्हें अपने पर्यावरण की रक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष के पृथ्वी दिवस की वैश्विक थीम, ” ग्रह बनाम प्लास्टिक” है। थीम का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण के गंभीर मुद्दे पर ध्यान दिलाना है कि यह कैसे प्रकृति को नुकसान पहुंचाता है ताकि भविष्य में खाद्यान्न समस्या, जल संकट, वन्य जीव व सभी प्राणियों के लिए उत्पन्न खतरों से बचा जा सके।

प्रेसिडेंसी स्कूल में पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 15
Total Users : 4584325
Views Today : 15
Total views : 4608462
Read More