NCRKhahar@Bhiwadi. चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लॉट के ई नीलामी में प्लॉट आवंटित नहीं होने पर रीको यूनिट द्वितीय कार्यालय ने आवेदक को 50 लाख की धरोहर राशि वापस नहीं लौटाई। रीको के सीनियर आरएम आदित्य शर्मा ने गुरुवार को धरोहर राशि वापस करने की मांग करने गए उद्यमी राजवीर दायमा के साथ अभद्रता करते हुए बदसुलूकी की और कार्यालय से निकलने को कहा। इस मुद्दे पर दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और आदित्य शर्मा ने पुलिस बुलाने की धमकी देकर राजवीर दायमा को डराने का प्रयास किया।
उद्यमी राजवीर दायमा ने बताया कि उन्होंने चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लॉट की ई नीलामी में हिस्सा लेने के लिए 50 लाख रुपए की धरोहर राशि गत मार्च माह में जमा करवाया था लेकिन प्लॉट आवंटित नहीं होने पर उक्त राशि वापस नहीं लौटाया। दायमा ने बताया कि उनका अकाउंटेंट कई बार रीको कार्यालय गया, लेकिन धरोहर राशि नहीं लौटाई गई। गुरुवार को वह रीको कार्यालय गए और यूनिट हेड आदित्य शर्मा से धरोहर राशि करने की मांग की लेकिन उन्होंने उक्त राशि लौटाने के बजाय तेज आवाज में बहस करने लगे और पुलिस बुलाने की धमकी देकर कार्यालय से निकलने को कहा। इसके बाद दोनों पक्षों के तीखी झड़प हुई और कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने दोनों को अलग कर शान्त करवाया। राजवीर दायमा ने बताया कि आदित्य शर्मा धरोहर राशि लौटाने की एवज में 50 हजार की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447



