शाहरौद में बनेगा अत्याधुनिक 6 एमएलडी सीईटीपी, कहरानी–चौपानकी औद्योगिक क्षेत्रों के गंदे पानी का होगा शोधन

SHARE:

रीको यूनिट प्रथम के सीनियर डीजीएम जी के शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत करते बीसीसीआई अध्यक्ष चौधरी राम नारायण सिंह।

ncrkhabar@gmail. com-Bhiwadi. औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कहरानी ग्रीन ट्रीटर्स एसोसिएशन जल्द ही शाहरौद में छह एमएलडी क्षमता वाला कॉमन एफलुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) स्थापित किया जाएगा। इस अत्याधुनिक संयंत्र में कहरानी और चौपानकी औद्योगिक क्षेत्रों की फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित जल को शोधित कर पुनः उपयोग योग्य और पर्यावरण-अनुकूल बनाया जाएगा। परियोजना को लेकर भिवाड़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें उद्योग, प्रदूषण नियंत्रण और रीको विभागों से जुड़े अधिकारी तथा अनेक उद्यमी उपस्थित रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष राम नारायण चौधरी ने बताया कि छह एमएलडी क्षमता वाला यह सीईटीपी क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा, “यह परियोजना न केवल औद्योगिक अपशिष्ट जल के प्रभावी निस्तारण में सहायक होगी, बल्कि भिवाड़ी और आसपास के इलाकों के पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ी भूमिका निभाएगी।” बैठक में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल भिवाड़ी के क्षेत्रीय अधिकारी अमित जुयाल, रीको यूनिट प्रथम के सीनियर डीजीएम जी.के. शर्मा, रीको यूनिट द्वितीय के हेड आदित्य शर्मा, केकेआईए अध्यक्ष प्रदीप पटेल, बीसीसीआई महासचिव के.आर. शर्मा सहित विभिन्न उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि और आसपास के गांवों के लोग मौजूद रहे। सदस्यों ने परियोजना के शीघ्र निर्माण और सुचारू संचालन के लिए अपने सुझाव साझा किए। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि क्षेत्र की सभी औद्योगिक इकाइयां पर्यावरण मानकों के अनुरूप कार्य करने और अपशिष्ट जल निस्तारण में सहयोग करने की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी निभाएंगी, ताकि भिवाड़ी क्षेत्र में एक स्वच्छ और सतत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया जा सके।

कहरानी ग्रीन ट्रीटर्स एसोसिएशन की ओर से बीसीसीआई सभागार में आयोजित बैठक में सीईटीपी परियोजना पर चर्चा करते अधिकारी और उद्यमी।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 237
Total Users : 4584295
Views Today : 312
Total views : 4608428
Read More