भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) की प्रांतीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन, एकता और समरसता के सुरों से सजा समूहगान का मंच

SHARE:

Education@ncrkhabar.com-Bhiwadi. भारत विकास परिषद राजस्थान उत्तर-पूर्व प्रांत की ओर से आयोजित प्रांतीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में आरपीएस पब्लिक स्कूल, धारूहेड़ा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। कार्यक्रम का आयोजन परिषद की भिवाड़ी शाखा के आतिथ्य में आरपीएस पब्लिक स्कूल, धारूहेड़ा परिसर में किया गया, जिसमें प्रदेश की 16 शाखाओं की टीमों ने भाग लिया। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भावनाओं से भर दिया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुई। स्वागत भाषण भिवाड़ी शाखा अध्यक्ष अमित नाहटा जैन ने दिया। मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुमित्रा मिश्रा उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष आर.एस. त्यागी ने की। क्षेत्रीय पर्यवेक्षक ओपी रावत ने कहा कि समूहगान राष्ट्र की एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक समरसता का सजीव प्रतीक है।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरपीएस पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा टीम को मिला। द्वितीय स्थान अरावली (अलवर) शाखा ने प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान महानगर जयपुर शाखा को मिला। बहरोड़ शाखा को प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेता टीम को नाहटा फाउंडेशन की अध्यक्ष ऋतिभा नाहटा ने 11 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की। अब भिवाड़ी शाखा की टीम आगामी माह अजमेर में होने वाली क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राजस्थान उत्तर-पूर्व प्रांत का प्रतिनिधित्व करेगी।

प्रांतीय संयोजक डॉ. नितिन रस्तोगी ने कहा कि यह आयोजन भारत विकास परिषद के संस्कारों, संगठन शक्ति और देशभक्ति की भावना का परिचायक है। क्षेत्रीय वित्त सचिव आर.के. गुप्ता ने ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा प्रांतीय संगठन सचिव महेश मित्तल ने की। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी शर्मा, विजयेता माहेश्वरी और सुनीता सोनी ने किया। आभार ज्ञापन प्रांतीय महासचिव संजीव भार्गव ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष अमित नाहटा जैन, सचिव अनिल सिंघल, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, डॉ. मोनिका रस्तोगी, संस्कार प्रमुख सुनीता यादव सहित परिषद की मातृशक्ति और स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

भारत विकास परिषद भिवाड़ी शाखा की ओर से आयोजित राजस्थान उत्तर-पूर्व प्रांत स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता में विजेता आरपीएस पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा की टीम को पुरस्कृत करते अध्यक्ष अमित नाहटा व अन्य अतिथि।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 18
Total Users : 4572701
Views Today : 20
Total views : 4592219
Read More