
ncrkhabar@Bhiwadi.राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार नगर परिषद भिवाड़ी (MCB) के आगामी आम चुनाव 2026 को लेकर निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। नगर परिषद भिवाड़ी के वार्ड संख्या एक से 60 तक की अंतिम मतदाता सूची शनिवार को वार्डवार प्रकाशित कर दी गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगर परिषद भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग के निर्देशानुसार वार्ड संख्य एक से 60 तक की निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन 13 अप्रैल 2026 को किया गया था। इसके बाद 14 अप्रैल को संबंधित मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का सार्वजनिक पठन भी कराया गया। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान नियुक्त प्रगणकों और सुपरवाइजरों द्वारा 14 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक 2136 दावे और 1260 आक्षेप प्राप्त हुए। इन सभी दावों और आक्षेपों का निस्तारण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 3 मई 2026 तक कर दिया गया, जिसके बाद पूरक सूची तैयार की गई। उन्होंने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के समय नगर परिषद भिवाड़ी के 60 वार्डों में मतदाताओं की संख्या 61,051 थी, जो अंतिम प्रकाशन के बाद बढ़कर 61,610 हो गई है। इस प्रकार पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद मतदाता संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन कार्यालय समय में नगर परिषद भिवाड़ी की चुनाव शाखा में किया जा सकता है।फिलहाल नगर परिषद चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

Users Today : 86
Total Users : 4563200
Views Today : 98
Total views : 4579488



