10 व 11 जनवरी को होंगे सरपंच, उपसरपंच एवं वार्ड पंच के चुनाव, जिला कलेक्टर खैरथल तिजारा ने जारी की पंच एवं सरपंच निर्वाचन की लोक सूचना

SHARE:

 

NCRkhabar@Khairthal. जिला निर्वाचन अधिकारी खैरथल-तिजारा (पंचायत) हनुमान मल ढाका (Hanuman Mal Dhaka, District Election Officer) ने मंगलवार को सरपंच एवं पंच निर्वाचन की लोक सूचना जारी की। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) हनुमान मल ढाका ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं में 31 अगस्त 2023 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव कराए जाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया गया है जिसके अंतर्गत जिला खैरथल तिजारा में पंचायत समिति तिजारा की ग्राम पंचायत चोपानकी के सरपंच पद के लिए एवं पंचायत जेरोली के वार्ड नंबर 6 के वार्ड पंच, उपसरपंच का चुनाव व पंचायत समिति मुंडावर के ग्राम पंचायत सरायकलां के वार्ड संख्या 4 के वार्ड पंच का चुनाव किया जाना है।
उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 2 जनवरी तक प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जमा किए जाएंगे तथा 3 जनवरी दोपहर 3:00 बजे तक नाम वापस लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरपंच एवं पंच के मतदान 10 जनवरी को प्रातः 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किए जाएंगे इसी प्रकार उपसरपंच का चुनाव 11 जनवरी को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ढाका ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान लागू हो गए है। उन्होंने बताया कि सरपंच व वार्ड पंच के चुनाव 10 जनवरी को तथा उप सरपंच के चुनाव 11 जनवरी को होंगे। जिला कलेक्टर ने बताया कि पंचायत राज संस्था के उपचुनाव के लिए जिला सचिवालय खैरथल तिजारा में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिस पर शिकायत दर्ज करवा सकते है जिसके नंबर 01460-298205 है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 3 7 6
Users Today : 166
Total Users : 4583769
Views Today : 235
Total views : 4607699
Read More