चीन में स्कूल की छत ढहने से 10 लोगों की मौत, 5 लोगों का इलाज जारी ।

SHARE:

China school Big accident 10 people died due to roof collapse 5 in critical condition- India TV Hindi

Image Source : ANI
चीन में स्कूल की छत ढहने से 10 लोगों की मौत

China Gym Roof Collapses: चीन के पूर्वोत्तर शहर किकिहार में एक स्कूल जिम की छत के गिरन से 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के वक्त मिडिल स्कूल मं 19 लोग मौजूद थे। स्थानीय खोज और बचाव केंद्र के मुताबिक इस दुर्घटना के वक्त घटनास्थल से बच निकलने में 4 लोग सफल हो गए जबकि अन्य 15 लोग अंदर ही फंस गए थे। मलबे में फंसे लोगों को निकाल लिया गया है लेकिन इसमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 लोगों का अस्पताल में अब भी इलाज जारी है। 

स्कूल की छत गिरने से 10 लोगों की मौत

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल के पड़ोस में एक और मकान का कंस्ट्रक्शन हो रहा था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इमारत के निर्माण कार्य के दौरान स्कूल के जिम की छत पर फ्लाईट नाम की एक सामग्री रखी गई थी जो निर्माण कार्य में इस्तेमाल होना था। इसी कारण यह हादसा देखने को मिला है। जांच के मुताबिक छत्त पर रखे गए फ्लाईट नाम के सामान का वजन ज्यादा था। इस कारण स्कूल की छत पर ज्यादा भार बढ़ जाने के कारण छत ढह गई। 

पुलिस ने इन लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने निर्माण कार्य संभाल रहे लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। राहत-बचाव कार्य अब भी जारी है। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Source link

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 3
Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801
Read More